कोरबा : रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। पूरी वारदात का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, रवि यादव रात में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा में उसकी पुरानी रंजिश रखने वाले पक्ष से मुलाकात हुई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
CG Weather Today: फिर एक्टिव हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
Health Alert: फिट रहने की चाह में न करें ये गलतियां, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान
लोगों में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के साथी और परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





