रायपुर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। अब शहर में ईंधन भरवाने पर किसी तरह की लिमिट लागू नहीं रहेगी, यानी उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल भरवा सकेंगे। हालांकि पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने अनिवार्य होंगे। साथ ही कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच में इस्तेमाल किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले पंप संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से ईंधन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


