Navodaya Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम (JNVST 2027) की आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी है. ऐसे में जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तय समय के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि जेएनयू में एंट्रेंस एग्जाम के लिए किसी तरह की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी. किसी भी वर्ग के लोग यहां दाखिला पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे आपको एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करना है.
कैसे करें आवेदन
आप NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं. आवेदन के दौरान पेरेंट्स छात्र से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें. फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें, ताकि फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकें.
CG High Court का बड़ा फैसला: RTI की आड़ में नहीं मांगी जा सकेगी निजी जानकारी, सूचना आयोग को फटकार
क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाला स्टूडेंट्स किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना चाहिए. साथ ही वह उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है.
उम्र सीमा
आयु सीमा के अनुसार स्टूडेंट का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए.
रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
क्या चाहिए डॉक्यूमेंट
जेएनवी में एंट्रेंस के लिए स्टूडेंट और अभिभावक की सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा वैरिफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या अन्य मान्य निवास प्रमाण, आधार डिटेल एवं अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगेंगे. सभी डॉक्यूमेंट्स JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे. वहीं, डॉक्यूमेंट्स की साइज 10KB से 100KB के बीच होना चाहिए.
नवोदय विद्यालय समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि एप्लिकेशन पोर्टल पर स्टेट, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी और अन्य मूल जानकारी भरनी होगी. एडमिशन प्रोसेस के अगले चरण के रूप में जवाहर नवोदय चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.



