Mungeli News के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मुंगेली जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों पर पारदर्शिता, किसानों को समय पर भुगतान और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
read also: Richa Ghosh: रिचा घोष का शानदार सफर.. क्रिकेट मैदान से DSP तक, बना दिया नया इतिहास
बैठक में अवैध धान की आवक पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अवैध रूप से लाए जा रहे धान पर सख्त कार्रवाई तेज करने और नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



