MPESB Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सहायक और अन्य पदों पर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 2,306 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।एमपीईएसबी ने समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2,306 रिक्तियां भरी जाएंगी।
इस भर्ती में कुल 2,306 पद हैं। इनमें 200 पटवारी पद ग्वालियर के भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 2,106 पद अन्य विभागों में हैं। इनमें सहायक ग्रेड-3, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेक्षक, राजस्व निरीक्षक समेत कई पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर भर्ती समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त परीक्षा 2026 के माध्यम से होगी।
CG News: नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
क्या है आवेदन की शर्तें?
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता के साथ वैध सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय सीपीसीटी परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें नियुक्ति के बाद 3 साल की परिवीक्षा अवधि में इसे पास करना होगा। ऐसा नहीं करने पर नियुक्ति रद्द की जा सकती है।
- उम्मीदवार के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस पद के लिए श्रवण बाधित (EH), चलने-फिरने में असमर्थ (LD) और बहु-विकलांगता (MD) श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं।
- दृष्टिबाधित उम्मीदवार पटवारी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- उम्मीदवार का नाम मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।
आयु सीमा के नियम
| पद/श्रेणी | आयु सीमा |
|---|---|
| पटवारी (दिव्यांग) – सभी श्रेणियां | 18 से 45 वर्ष |
| अन्य समूह-2 उपसमूह-4 पद – सामान्य/खुली प्रतियोगिता | 18 से 40 वर्ष |
| मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी, सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त निकाय कर्मचारी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार | 18 से 45 वर्ष |
| ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार | आयु सीमा में कोई छूट नहीं |
कितना मिलेगा वेतन?
पटवारी पद के लिए वेतनमान 5,200 से 20,200 है। इसमें 2,100 का ग्रेड पे शामिल है। सीधे भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पहले तीन वर्षों तक मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के 12 दिसंबर 2019 के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।



