पाकिस्तान नौसेना ने अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत करते हुए हैंगर श्रेणी की चौथी पनडुब्बी का चीन में सफलतापूर्वक जलावतरण किया है। यह पनडुब्बी चीन की मदद से बनाए जा रहे आठ आधुनिक पनडुब्बियों के प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को नई ऊंचाई देगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में पाकिस्तान और चीन के वरिष्ठ सैन्य व रक्षा अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि हैंगर श्रेणी की ये पनडुब्बियां अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और इनमें बेहतर स्टेल्थ क्षमता, आधुनिक सेंसर और उन्नत हथियार प्रणालियां शामिल हैं, जिससे नौसेना की युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
read also: CG NEWS: बाबा गुरु घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
पाकिस्तान नौसेना के अनुसार, इस परियोजना के तहत चार पनडुब्बियां चीन में और चार पाकिस्तान के कराची शिपयार्ड में तैयार की जा रही हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तान की रणनीतिक स्थिति और समुद्री संतुलन पर असर पड़ेगा, साथ ही चीन-पाकिस्तान रक्षा सहयोग को भी मजबूती मिलेगी।


