नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। एक और कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से अध्यापिका बताई जा रही है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका संबंध पुणे से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस पूरे नेटवर्क से जुड़ी हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पेपर लीक गिरोह को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जांच में यह भी पता चला है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं और बड़े पैमाने पर पैसों का लेनदेन हुआ है। एजेंसियां अब इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अध्यापिका से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। इस कार्रवाई के बाद पेपर लीक नेटवर्क पर शिकंजा और कसने की बात कही जा रही है, जबकि मामले की जांच लगातार जारी है।


