छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 हाथियों का एक बड़ा झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ गई है। पोंडी-उपरोड़ा और आसपास के गांवों में यह झुंड दिखाई दिया है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए वन विभाग की टीम एक्टिव मोड पर है और ड्रोन कैमरों की मदद से हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
read also: जिला जेल के जेलर पर कार्रवाई, कांग्रेस नेता की मौत के मामले में उठी जांच की मांग
विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने, झुंड के पास न जाने और किसी भी मूवमेंट की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने की सलाह दी है। मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।



