Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में होने वाली देर के कारण जून के पहले पखवाड़े में हीटवेव चल सकती है. आने वाली नमी बस्तर में भारी गर्मी को रोकेगी, मगर मध्य और उत्तरी इलाका पहले पखवाड़े में इसकी चपेट में आ सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की रफ्तार कम हो रही है, जिसकी वजह से इसके छत्तीसगढ़ आने की संभावित तारीख आगे खिसकती हुई प्रतीत हो रही है. इसके कारण भी राज्य में ग्रीष्मलहर की संभावनाएं भी बढ़ती नजर आ रही हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक या पारा 45 डिग्री होने पर संबंधित क्षेत्र ग्रीष्मलहर प्रभावित माना जाता है. जून के महीने में पहले पंद्रह दिन यानी पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने तक इस तरह के हालात बनते हैं.
AC को कितने घंटे लगातार चलाना है सुरक्षित? ज्यादा देर ऑन रहने पर बढ़ सकता है आग का खतरा
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को मध्यम बारिश दर्ज हुई. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, यहां 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रही है, जिसमें पेंड्रा में 7, चंद्रपुर में 5, कुटरू और अंबिकापुर में 4-4, तमनार, मुंगेली में 3-3, बसना, कोमाखान, बागबहरा सहित विभिन्न इलाकों में 2 से 1 सेमी. तक बारिश हुई.
परदेस की महिमा चौधरी की बेटी निकली हॉलीवुड स्टार की हमशक्ल! शो आते ही इंटरनेट पर छाई अरियाना
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए आज का पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं बादल के गरने-चमकने और अंधड़-बारिश हो सकती है. वहीं दिन में 42 डिग्री सेल्सियस और रात में 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा दर्ज होने की संभावना जताई गई है.


