पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Iran से जुड़े हालात का असर अब भारत की खेती पर भी दिखने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरिया की कीमतें बढ़ने से India को अब दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। बढ़ती मांग और आपूर्ति में बाधा के बीच सरकार ने रिकॉर्ड 25 लाख टन यूरिया आयात करने का ऑर्डर दिया है, ताकि किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने और ऊर्जा कीमतों में तेजी आने से उर्वरक महंगे हो गए हैं। इसका सीधा असर खेती की लागत पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले समय में खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
सरकार का कहना है कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बुवाई के मौसम में किसी तरह की कमी न हो। हालांकि बढ़ती आयात लागत को लेकर आर्थिक दबाव बढ़ने की चिंता भी सामने आ रही है।


