International Monetary Fund (IMF) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में डिजिटल इकोसिस्टम के तेजी से विस्तार ने छोटे और मझोले उद्यमों (MSMEs) की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और सरकारी डिजिटल पहल ने छोटे कारोबारियों को नए ग्राहक, आसान लोन और बेहतर बाजार पहुंच उपलब्ध कराई है। इससे छोटे उद्यम अब पहले की तुलना में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गए हैं।
IMF का कहना है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), डिजिटल बैंकिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने छोटे व्यापारियों के लिए कारोबार करना आसान बनाया है। डिजिटल लेनदेन से पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे उन्हें औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मिली और ऋण लेने की क्षमता भी मजबूत हुई। इसके चलते छोटे व्यवसाय अब बड़े कॉरपोरेट्स के साथ मुकाबला करने की स्थिति में आ गए हैं।
read also: CG News : आधी रात जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से महिला मरीज ने लगाई छलांग, मौके पर मौत
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिजिटल बदलाव से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। IMF के मुताबिक, यदि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार इसी गति से जारी रहा तो आने वाले वर्षों में भारत का MSME सेक्टर देश की आर्थिक वृद्धि का बड़ा इंजन बन सकता है।


