HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की एकमुश्त छूट देने का फैसला किया है। इसके साथ ही, आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 15 दिन आगे बढ़ाया गया है।
आयोग द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार, आयु सीमा में छूट के इस फैसले के बाद उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 05 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

गृह विभाग के आदेश पर लिया गया फैसला
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग (Department of Home) द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी पत्र के तहत यह निर्णय लिया गया था। यह छूट पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) पद के लिए जारी विज्ञापन संख्या 57-7/2026 और 58-7/2026 के तहत दी गई है।
कुल 734 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के तहत कांस्टेबल की कुल 734 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें 491 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबल के लिए और 243 रिक्तियां महिला कांस्टेबल के लिए हैं।
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, तीन महीने में चौथी घटना से मचा हड़कंप
दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। भर्ती से जुड़ी अन्य सभी नियम और शर्तें पुराने विज्ञापनों के अनुसार यथावत (बिना किसी बदलाव के) रहेंगी।



