छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर तेज लू और गर्म हवाओं का असर बना रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने में अभी समय लग सकता है।
हालांकि राहत की खबर यह है कि कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
read also: आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरते ही खपरैल घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।


