प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे की शुरुआत भव्य अंदाज में हुई। संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने पर उनके विमान को यूएई के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। इस विशेष सम्मान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के सम्मान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए यूएई सरकार और वहां के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है और यह स्वागत दोनों देशों के गहरे रिश्तों को दर्शाता है। इस दौरे में व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
read also: कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा! समय रहते रोकी गई मालगाड़ी, मचा हड़कंप
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा भारत-यूएई संबंधों को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।





