छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी धरने में में बैठ गए। राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से सरकार के लोग मिलने के लिए पहुंचे। विपक्ष के नेता से मुलाकात के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से धरना खत्म करने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि यह जगह विरोध-प्रदर्शन के लिए नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’! राम कपूर के किस पर भड़कीं श्रेया कालरा, लॉकअप में हुआ बड़ा बवाल
जितेंद्र सिंह ने कहा कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेत्रत्व की अनुमति लेने के बाद राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है, सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। जितंद्र सिंह ने कहा, ‘कुछ समय पहले पता चला कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे सीनिटर नेता अपने समर्थकों के साथ अचानक अकबर रोड के पास धरने पर बैठ गए। इस सीनियर प्रतिनिधिमंडल की गरिमा को देखते हुए, सरकार ने मुझे और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को इन सीनियर नेताओं से बातचीत करने के लिए मौके पर भेजा।’
राहुल गांधी को दिया गया आश्वासन
जितेंद्र सिंह ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी से धरना खत्म करने का अनुरोध किया गया, क्योंकि यह जगह विरोध-प्रदर्शन के लिए नहीं है। यहां धरना देने से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। राहुल गांधी ने मांग रखी कि अगर सरकार NEET और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा करने को तैयार हो जाए, तो वह तुरंत अपना धरना खत्म कर देंगे। कुछ ही पलों में, सरकार के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांग मान ली गई है। सरकार NEET और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।’






