TIFR Mumbai Vacancy: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन स्वायत्त संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई ने विभिन्न परियोजना पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती मुंबई के कोलाबा स्थित परिसर के लिए की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी), प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी), प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) और प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट के कुल 5 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
म्यांमार में बौद्ध मठ पर सेना का हवाई हमला, 14 लोगों की मौत; 20 घायल
जानें पदवार शैक्षणिक योग्यता
- प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी): एयर कंडीशनिंग ट्रेड में NTC या NAC प्रमाणपत्र होना चाहिए। कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। एक वर्ष का अनुभव होने पर प्राथमिकता मिलेगी।
- प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी): भौतिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषय में एमएससी/एमएस या बीई/बीटेक की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। विज्ञान संचार और वेब/मल्टीमीडिया टूल्स का अनुभव भी जरूरी है।
प्रोजेक्ट क्लर्क (ए): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान तथा कम से कम एक वर्ष का क्लेरिकल अनुभव जरूरी है।



