CG CRIME: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर दो दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने एक बेबस महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाया और मेघा पुल के पास सुनसान जगह नर्सरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर फरार हो गया। पीड़िता ने कुरूद थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।
2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका
पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम महेंद्र साहू बताया जा रहा है, जो बालोद जिले के बगदही का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी के झांसे में ना आएं। किसी भी बहकावे में आकर अनजान जगह पर नौकरी के लिए ना जाएं। पहले तहकीकात करें फिर भरोसा करें।



