दुनियाभर में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी रायपुर स्थित Swami Vivekananda Airport पर यात्रियों की विशेष जांच शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक, विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच और ट्रैवल हिस्ट्री पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल मेडिकल टीम को सूचना दी जाएगी और आवश्यक प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
read also: जंगलों में छिपा था नक्सलियों का जखीरा – सुकमा से लैपटॉप, वायरलेस सेट समेत भारी सामान बरामद
कोरोना महामारी के बाद पहली बार इबोला वायरस को लेकर इस तरह की सतर्कता देखने को मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


