रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के South East Central Railway के Nagpur Railway Division अंतर्गत Bortalao–Darekasa rail section में चल रहे कार्य के समय से पहले पूरा होने से रेल यात्रियों को राहत मिली है। समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने 13 और 14 मार्च के लिए निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के लिए 13 और 14 मार्च 2026 को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना था। हालांकि कार्य तय समय से पहले पूरा हो गया, इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त ट्रेनों को पुनः चलाने का फैसला लिया गया है।
फिर से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के मुताबिक बहाल की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से ये सेवाएं शामिल हैं—
रायपुर–डोंगरगढ़–गोंदिया रूट
गाड़ी संख्या 68721 (रायपुर–डोंगरगढ़)
68723 (डोंगरगढ़–गोंदिया)
68724 (गोंदिया–रायपुर)
दुर्ग–गोंदिया–इतवारी रूट
गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग–गोंदिया)
68742 (गोंदिया–दुर्ग)
68743 (गोंदिया–इतवारी)
68744 (इतवारी–गोंदिया)
डोंगरगढ़–गोंदिया–इतवारी रूट
गाड़ी संख्या 68711 (डोंगरगढ़–गोंदिया)
68713 (गोंदिया–इतवारी)
68716 (इतवारी–गोंदिया)
68712 (गोंदिया–डोंगरगढ़)
बालाघाट–इतवारी रूट
गाड़ी संख्या 68715 (बालाघाट–इतवारी)
68714 (इतवारी–बालाघाट)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि कर लें। नागपुर मंडल ने कहा है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


