जर्वे। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम जर्वे में जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। उक्त सीसी रोड निर्माण के लिए जिला पंचायत के 15वें वित्त एवं योजना आयोग मद से 5 लाख रुपये की राशि की अनुशंसा की गई है।

सीसी रोड का निर्माण श्रवण साहू के घर से बंशी केवट के घर की ओर किया जाएगा। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांव की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, सरपंच श्रीमती उत्तरा कश्यप, कमल कश्यप, सचिव द्वारिका यादव, उपसरपंच योगेश कश्यप, शालिनी महंत, भीष्म गिर गोस्वामी, ईश्वरी सिदार, सरोज कश्यप, संतोषी सूर्यवंशी, पूर्णिमा साहू, रामकुमारी कश्यप, राजकुमारी कश्यप, सुनीता कश्यप, महेश कश्यप, संजय यादव, बद्रिका कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, रविकला कश्यप, शांतिबाई कश्यप, सुशीला कश्यप, राजकुमार कश्यप, व्यास नारायण टंडन, चेतन साव, रोजगार सहायिका रामबाई कश्यप, कोटवार अलख दास सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला कमांडो, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



