राजनांदगांव: अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम कौडूटोला पिनकापार में 26 अप्रैल को ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोड़ समाज ब्लॉक अंबागढ़ चौकी द्वारा संभागीय समिति की अनुमति से आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नागवंशी गोड़ समाज के नाम से अलग संगठन में शामिल लोगों को पुनः मुख्य गोड़ समाज में शामिल करना है। इसके लिए इच्छुक स्वजातीय लोगों से 20 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पहल से मोहला संभाग के गोड़ समाज की एकता और संगठनात्मक संरचना को मजबूत किया जा सकेगा। सम्मेलन में शामिल होकर समाज के एकीकरण और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
आवेदन प्रस्तुत करने के लिए संभागीय महासचिव नीतराम पुरामे, ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल वट्टी, संगठन मंत्री देव प्रसाद कड़ियाम और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कोरेटी से संपर्क किया जा सकता है। विचाराधीन आवेदनों पर अंतिम निर्णय संभागीय समिति द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद संबंधित लोगों को समाज में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संरक्षकों ने सभी स्वजातीय जनों से अपील की है कि वे एकजुट होकर समाज के विकास और मजबूती में योगदान दें।


