कमरीद। ग्राम पंचायत कमरीद में 21 नवंबर 2026 को विकास कार्यों को गति देते हुए नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग योजना मद से स्वीकृत 4 लाख 53 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत कमरीद की सरपंच श्रीमती प्रीति राजकुमार धिरही ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। महाराज बसंत पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। नाली निर्माण से गांव में जल निकासी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती प्रीति राजकुमार धिरही ने की। इस दौरान पंचायत सचिव राजीव करियारे, पंचगण निशा यादव, रेवती, रामधन यादव, अजय कंवर, कीर्तन गवेल, विजय एवं राकेश सहित भाजपा मंडल सिवनी के मंत्री रामसुख कश्यप, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उत्तम कश्यप, किसान मोर्चा से रामधन यादव, लक्ष्मीनारायण कौशिक, राजाराम कश्यप, रामाश्रय यादव, बूथ अध्यक्ष रमेश गवेल, जमुना चौहान, बरातू, पुष्पा कंवर, मलागर कंवर, शिवकुमारी कश्यप, बीरीचराम रत्नाकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। गांव में विकास कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर एवं सरपंच प्रीति राजकुमार धिरही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और गांव में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर जिला पंचायत सभापति की सक्रिय पहल से विकास कार्यों को लगातार गति मिलने की उम्मीद है।



