Jagdalpur। जिले के Bhanpuri थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरसागुड़ा के बड़ेपारा निवासी त्रिनाथ देर रात शराब के नशे में घर से निकला था। अंधेरे में वह सरकारी कुएं के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया।
अचानक आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात अधिक होने और कुएं की गहराई के कारण शव निकालना मुश्किल था, इसलिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
टीम के सदस्य उपकरण और सीढ़ी लेकर मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और पहले भी उसे कई बार समझाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


