Bilaspur। नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए Takhatpur पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 75 हजार रुपये कीमत की 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मोढ़े चौक के पास एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दुर्गेश गायकवाड़ (22) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन शुगर अप्पू देवांगन (32) से लेकर बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


