रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से वे सुबह 10 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे राज्य नीति आयोग पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इधर, प्रदेश में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “जन औषधि : सस्ती भी, भरोसेमंद भी” रखी गई है। सप्ताह के दौरान राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाओं और उनके लाभों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 6 मार्च को रायपुर में जन औषधि पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 7 मार्च को राजधानी में राज्य स्तरीय जन औषधि दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


