जगदलपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग आड़ावाल में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकाला और चालक को भी अस्पताल ले गए।


