Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला टीम इंडिया के लिए बिल्कुल खामोश नजर आ रहा है. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेल रहे वैभव एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि इस सीरीज में अब तक खेले गए तीन मैचों में वह एक भी बार 50 का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं.
सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
दांबुला में 15 जून को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. इस मैच में वह 14 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 21 रन ही बना सके. श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वैभव को अपनी फिरकी में फंसाया. सहान की गेंद पर वैभव ने कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग गलत होने के कारण वह वानुजा सहान को अपना कैच थमा बैठे.
लगातार तीसरी बार फ्लॉप हुए वैभव
श्रीलंका में खेली जा रही इस ट्राई नेशन सीरीज में वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी बार सस्ते में आउट हुए हैं. इससे पहले पिछले दो मैचों में भी वैभव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस सीरीज में वह तीन पारियों में क्रमश: 14, 44 और 21 रन बना पाए हैं. उनका यह प्रदर्शन आईपीएल में किए गए उनके शानदार प्रदर्शन से बिल्कुल विपरीत है.
कहां हो रही चूक?
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 237.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के कारण उन्हें इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट के करीब आते ही युवा खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ जाता है और यही वजह मानी जा वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे हैं.



