दिल्ली में हुए धमाके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस घटना को आतंकी हमला (Terror Attack) मानते हुए जांच एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।
सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में घटना की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने का निर्णय लिया गया है। साथ ही राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि यह धमाका “देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली आतंकी साजिश” का हिस्सा है। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि इस हमले के पीछे जो भी ताकतें हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
read also: Body Warning Signs: इग्नोर मत करें! जब शरीर दिखाए ये 3 संकेत, समझ जाएँ मदद की घड़ी है
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए ने मौके से मिले विस्फोटक अवशेषों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में RDX या उच्च श्रेणी के विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
सरकार ने राजधानी समेत सभी बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


