वृंदावन में Badshah का आध्यात्मिक पल
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर Badshah हाल ही में वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बादशाह हाथ जोड़कर चुपचाप बैठे हैं और अपने भाई द्वारा पूछे गए रिश्तों, सच और जिंदगी से जुड़े सवालों पर संत की शिक्षाएं ध्यान से सुन रहे हैं।
भाई ने पूछे रिश्तों और सत्य पर सवाल
Badshah के भाई ने महाराज से पूछा – “इंसान किसलिए आया है इस दुनिया में? जब भी हम सत्य बोलते हैं तो रिश्ते और प्यार दूर होते जाते हैं। ऐसा क्यों?”
इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने जवाब दिया – “सत्य भगवान है और उसका साथ केवल भगवान देते हैं। संसार असत्य में डूबा हुआ है, इसलिए सत्य बोलने वाले को कटुता झेलनी पड़ती है। लेकिन परमात्मा के साथ होने पर सबको झुकना पड़ता है।”
भाई संग प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुचे मशहूर रैपर बादशाह, प्यार, सत्य और रिश्तों को लेकर पूछा ये सवाल#Badshah #PremanandMaharaj #SpiritualJourney #CelebritySpiritualVisit #BadshahInAshram pic.twitter.com/aGc4QIGZkR
— Tadka Bollywood (@Onlinetadka) August 31, 2025
प्रेमानंद जी महाराज की शिक्षा
महाराज ने आगे कहा – “सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता और असत्य कभी सत्य नहीं हो सकता। इसलिए सत्य से निराश न हों, बल्कि दृढ़ बने रहें। क्योंकि सत्य ही नारायण है, वही प्रभु है और वही हरि है।”
अमेरिकी कॉन्सर्ट पर विवाद
इसी बीच Badshah के अमेरिका में होने वाले ‘अन-फिनिश्ड टूर’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह शो 19 सितंबर 2025 को डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में होने वाला है।
FWICE का नोटिस
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बादशाह को नोटिस भेजा है। संगठन ने दावा किया कि इस शो को 3Sixty Shows स्पॉन्सर कर रहा है, जो पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली कंपनी है। सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए FWICE ने कहा कि भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान या वहां से जुड़े संगठनों के साथ काम करने से प्रतिबंधित किया गया है।
इस मामले में बादशाह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


