कोरबा : जिले से बिना गर्भधारण किए गाय के दूध देने का मामला सामने आया है. क्षेत्र के लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. लोगों यह भी कह रहे हैं कि यह कामधेनु गाय है. बता दें कि कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में एक देवी माना जाता है.
Penny Stock News: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, शेयरों में 3.51% की तेजी
दरअसल, जिले के पाली रोड दीपका का है. जहां धनंजय सिंह के घर में पली 4 साल की गाय ने बिना बछड़ा दिए ही दूध देना शुरू कर दिया है. आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जनने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है.
India-Russia Deal: तेल के बाद अब नई रणनीतिक डील की तैयारी, America को लग सकता है बड़ा झटका
गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से रात के वक्त जहां गाय को बांधा जाता था, वहां अगली सुबह रोज दूध गिरा हुआ दिखाई देता था. जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी. इस खबर के फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे और गाय को कामधेनु स्वरूप मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं.


