रायपुर में जल्द ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि देशभर के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जिला अध्यक्षों को चुनावी और संगठनात्मक टिप्स दिए जाएंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। दोनों नेता कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सोशल मीडिया रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर मार्गदर्शन देंगे। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों से पहले संगठन को और सक्रिय बनाना है।
सूत्रों के अनुसार, शिविर में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन और बेहतर रणनीति के जरिए राज्य में पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है।


