मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पत्रकारों की लेखनी केवल समाचार और सूचना के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटन को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त और प्रभावी साधन भी है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक लेखन के माध्यम से किसी भी राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।
CM साय ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। पर्यटन से जुड़ी खबरें, फीचर और रिपोर्ट्स न सिर्फ लोगों को नए स्थानों के प्रति आकर्षित करती हैं, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं। छत्तीसगढ़ जैसे प्राकृतिक संपदा से भरपूर राज्य में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
read also: Facts About Indian Women: भारतीय महिलाओं ने एवरेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, हासिल की है बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसमें मीडिया की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पत्रकार अपनी जिम्मेदारी और रचनात्मकता के साथ छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अहम योगदान देंगे।



