मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने बताया कि यह विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है।
सीएम साय ने कहा कि अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और आदिवासी समाज के उत्थान पर विशेष फोकस रहेगा।
read also: मनरेगा का नाम होगा ‘VB-G RAM G’, सरकार की नई योजना में 125 दिन तक रोजगार मिलेगा
उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शी शासन, निवेश प्रोत्साहन और टिकाऊ विकास इस विजन के प्रमुख स्तंभ हैं। राज्य सरकार जनभागीदारी के साथ योजनाओं को जमीन पर उतारकर छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।


