रायपुर से कोंडागांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों की इनोवा कार एनएच-30 पर हादसे का शिकार हो गई। घटना बोरगांव और सारबेड़ा के बीच हुई, जब इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर जगदलपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से हो गई।
भारतीय Arbiter का चयन चेस वर्ल्ड कप के लिए, भारत की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क मोड़ पर लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है। इस दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।


