छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से बासमती धान मिशन शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित क्षेत्रों में बासमती धान की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि राज्य की खुशबूदार फसल देश ही नहीं बल्कि विदेशों के बाजारों तक भी पहुंच सके। सरकार का मानना है कि बासमती धान की मांग वैश्विक स्तर पर अधिक होने के कारण किसानों को बेहतर कीमत मिल सकेगी।
मिशन के तहत किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बासमती धान की खेती से पारंपरिक धान की तुलना में किसानों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
read also: पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया
राज्य सरकार की इस पहल से कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और छत्तीसगढ़ की पहचान एक प्रमुख बासमती उत्पादक राज्य के रूप में स्थापित हो सकेगी। किसानों को उम्मीद है कि इस मिशन के माध्यम से उनकी उपज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर पहचान मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।a


