छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राजधानी Raipur समेत आसपास के जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों को फसल और उपकरण सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
read also: NEET, CBSE और 3-लैंग्वेज फॉर्मूला पर राहुल गांधी का हमला, बोले- PM मोदी छात्रों से कब मांगेंगे माफी?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।


