छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ जिले के घने जंगल क्षेत्र में उस समय हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
read also: Jayshree Ullal Richest Indian Woman CEO : भारत की बेटी जो बनी दुनिया की सबसे अमीर टेक CEO
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। मुठभेड़ स्थल से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद होने की भी संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बीजापुर सहित बस्तर संभाग में नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



