छत्तीसगढ़ में ठंड का असर एक बार फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से सुबह और रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ने लगी है।
read also: भाजपा सांसद अरुण गोविल का सुझाव: मस्जिदों और मदरसों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे
रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा और कबीरधाम जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है।



