CG News: जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में बुधवार सुबह एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई.
पत्नी रूठकर गई मायके, पति ने बच्चों के साथ दे दी जान
वहीं मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि, करीब एक सप्ताह पहले किसी पारिवारिक विवाद के चलते रमेश की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. मंगलवार को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया. इससे आहत रमेश अकेले ही अपने घर वापस आ गया. इसके बाद बुधवार सुबह रमेश के पिता को सूचना मिली कि, रमेश और उसके दोनों मासूम बच्चे घर के भीतर मृत अवस्था में पड़े हैं. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) योगिताबाली खापर्डे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. वहीं फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच के लिए बलाया गया है. पलिस मौके से साक्ष्य जटाने में लगी हई है.





