छत्तीसगढ़ के द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने अनुशासन, तालमेल और संगीत कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।
read also: Project EAT: AI-पावर्ड वर्कप्लेस पर काम कर रहा गूगल, लीक मेमो से सामने आए बड़े खुलासे
स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासनात्मक प्रशिक्षण का परिणाम बताया। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के बाद स्कूल परिसर में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।



