बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और घिनौना काम किया. मामला कोटा थाना क्षेत्र स्थित बरद्वार गांव का है.
बिलासपुर में नवरात्र की भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, घंटों जाम में फंसे लोग
जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग अपने नाना के घर आया हुआ था. सोमवार को वह घर के सामने खेल रही 6 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर नाना के घर लेकर आया. फिर मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. इसी दौरान पीड़िता की बड़ी बहन ने नाबालिग को अपनी छोटी बहन के साथ गंदा काम करते हुए देख लिया. जिसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के परिजनों ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया.
Dengue Symptoms: इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


