छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। बजट सत्र के दौरान सदन में अहम विधेयकों, वित्तीय प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
read also: Obesity In India: दुनिया में 1 अरब लोग मोटापे की चपेट में, भारत में भी तेजी से फैल रहा साइलेंट किलर
विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल के माध्यम से विपक्ष सरकार को घेर सकता है। वहीं सरकार की ओर से विकास योजनाओं, आर्थिक स्थिति और आगामी नीतियों को लेकर जवाब दिए जाएंगे। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।



