CCI Vacancy 2026: भारत सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) ने 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें इंजीनियर, अधिकारी और विश्लेषक के पद शामिल हैं। खनन, विद्युत, सामग्री प्रबंधन, मार्केटिंग, कानून और वित्त एवं लेखा जैसे विभागों में की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति निश्चित अवधि के संविदा आधार पर होगी, जिसमें बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन डाक के माध्यम से ऑफलाइन भेजना होगा। आवेदन पत्र 15 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सीसीआई के नई दिल्ली कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
कोरबा में चलती बस में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार; 8 हजार रुपये बरामद
क्या है योग्यता और अनुभव की शर्तें?
| पोस्ट | आसान भाषा में शैक्षणिक योग्यता | अतिरिक्त अनुभव/योग्यता |
|---|
| उत्पादन (01) | संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री, एमएससी, डिप्लोमा या मान्य AMIE। | एमएससी वालों को तय 2 साल के अलावा 1 साल और डिप्लोमा वालों को 3 साल अतिरिक्त अनुभव चाहिए। |
| मैकेनिकल (02) | मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, उत्पादन, मेकाट्रॉनिक्स, पावर प्लांट, रोबोटिक्स आदि में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अथवा AMIE। | डिप्लोमा वालों को तय अनुभव के अलावा 3 साल अतिरिक्त अनुभव चाहिए। |
| खनन (03) | माइनिंग, मिनरल इंजीनियरिंग, माइन प्लानिंग आदि में इंजीनियरिंग डिग्री या AMIE। | प्रथम या द्वितीय श्रेणी का मैनेजर योग्यता प्रमाणपत्र जरूरी है। |
| विद्युत (04) | इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन, पावर, मेकाट्रॉनिक्स आदि में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अथवा AMIE। | डिप्लोमा वालों को तय अनुभव के अलावा 3 साल अतिरिक्त अनुभव चाहिए। |
| सामग्री प्रबंधन (05) | मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रियल, उत्पादन या मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या सामग्री प्रबंधन, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स आदि में पीजी डिग्री/डिप्लोमा, MBA या PGDM। | संबंधित क्षेत्र में योग्यता होना जरूरी है। |
| मार्केटिंग (06) | किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या मार्केटिंग, सेल्स, सप्लाई चेन आदि में MBA/PGDM। डिप्लोमा और मार्केटिंग में BBA करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। | डिग्री/MBA वालों के पास 1 साल और डिप्लोमा/BBA वालों के पास 2 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए। |
| कानूनी (07) | मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री। | अधिवक्ता, कानूनी सलाहकार, कानूनी सहायक या लॉ ऑफिसर के रूप में अनुभव जरूरी है। अधिवक्ताओं को बार काउंसिल का पंजीकरण प्रमाणपत्र देना होगा। |
| वित्त एवं लेखा (08) | CA इंटर, ICWA इंटर या 2 साल का फुल-टाइम MBA (फाइनेंस)। | किसी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी या सरकारी कंपनी में वित्त और लेखा का अनुभव जरूरी है। |
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?