BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बीएसएनएल ने सीधी भर्ती कोटा के तहत दूरसंचार क्षेत्र में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (जेटीओ) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका हो सकता है तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आप आप आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया शुरू
बीएसएनएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम डेट 3 जुलाई के सुबह 10 बजे तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए. लास्ट डेट के बाद आप आवेदन नहीं कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधार करने की विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जुलाई के सुबह 10 बजे से 11 जुलाई के सुबह 10 बजे तक सक्रिय रहेगी.
आवेदन करने की योग्यता
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान) होना चाहिए. वहीं, निर्धारित विषयों में एमटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.
- आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार फीस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 16,400 से 40,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी. वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) अगस्त में आयोजित होने की संभावना है.
रायपुर में बेखौफ बदमाशों का हंगामा: कॉलोनी में घुसकर की मारपीट, पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड
आवेदन ऐसे करें
- उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें.
- होमपेज पर जाने के बाद अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करके सबमिट कर दें.
- आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लें.


