BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
म्यांमार में बौद्ध मठ पर सेना का हवाई हमला, 14 लोगों की मौत; 20 घायल
कितने उम्मीदवार हुए सफल?
कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
- अनारक्षित – 702
- ईडब्ल्यूएस – 138
- एससी – 148
- ओबीसी – 105
- बीसी – 105
- बीसी (महिला) – 39
- कुल – 1248
श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित ‘अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा’ परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
‘ब्लू वाटर’ पर सरकार का बड़ा एक्शन! लगातार हो रही मौतों के बाद प्रतिबंध लगाने की तैयारी
अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक 92.00 और अनारक्षित महिला के लिए 85.00 रहा है। ईडब्ल्यूएस वर्ग में पुरुषों के लिए कट-ऑफ 88.00 तथा ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 81.00 अंक तय किया गया है। श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार हैं:
| वर्ग/श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
| अनारक्षित (सामान्य) | 92.00 |
| अनारक्षित (महिला) | 85.00 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 88.00 |
| ईडब्ल्यूएस (महिला) | 81.00 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 78.00 |
| अनुसूचित जाति (महिला) | 66.00 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 72.00 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 89.00 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) | 82.00 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 90.00 |
| पिछड़ा वर्ग (महिला) | 83.00 |
| पिछड़ा वर्ग महिला (BCL) | 81.00 |



