NZ vs AFG लाइव मैच में अफगानिस्तान की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पावरप्ले के दौरान टीम ने अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे अफगानिस्तान पर शुरुआती दबाव बन गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने नई गेंद से सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए रन गति पर भी लगाम लगाई। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अहम सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी रफ्तार और उछाल से अफगान बल्लेबाजों को परेशान किया और पावरप्ले में विकेट निकालकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुरुआती ओवरों में…
Author: Adarsh Loktantra News
मलेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की नीति को स्पष्ट शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश बिल्कुल साफ है—इस पर कोई दोहरा मापदंड और किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुट और निर्णायक कार्रवाई जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को पालने-पोसने और उसे राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करने की मानसिकता पूरी दुनिया के लिए घातक है। भारत हमेशा…
Rafale Deal India France : भारत वायुसेना की ताकत बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है। अत्याधुनिक राफेल विमान पहले से ही वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं। वहीं अब 114 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में 3.25 लाख करोड़ की कीमत में 114 राफेल विमानों की खरीद पर मुहर लग सकती है। NASA ने दी iPhone को चांद मिशन में इस्तेमाल करने की…
चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स अब अपने साथ आईफोन ले जा सकेंगे. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अब अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ आईफोन समेत दूसरे मॉडर्न स्मार्टफोन ले जाने की इजाजत दे दी है. नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जेर इसाकमैन ने बताया कि क्रू-12 और आर्टिमिस 2 मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स अपने साथ फोन ले जा सकेंगे. इसका यूज स्पेस में फोटो लेने, अपनी फैमिली के साथ कनेक्टेड रहने और लोगों के साथ स्पेस की फोटो और वीडियोज को शेयर करने के लिए किया जा सकेगा. आश्रम में फैला डर का माहौल: शिक्षिका ने भूत-प्रेत का साया होने…
आपके शरीर के अंग आंख, दिमाग, कान, थायराइड, पेट, दिल-फेफड़ें, पैंक्रियाज़, हड्डियां-किडनी, आंत सबका कनेक्शन आपके पैरों के तलवों से ही जुड़ा है। यानि तलवों में अलग अलग ऑर्गन के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स हैं। तलवों में एक दर्द और होता है जिसे प्लांटर फेशिआइटिस कहा जाता है। ये पैर के निचले हिस्से में कुशन वाला मोटा रबर बैंड जैसा लचीला स्ट्रक्चर होता है। जो चलते-दौड़ते वक्त शरीर के प्रेशर को झेलकर शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता है और जब इसमें तनाव बढ़ जाता है या सूजन आ जाती है। तलवों में-एड़ियों में बेइंतहा दर्द महसूस होता है। आश्रम में फैला…
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। इसमें तीन टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर दो दो अंक हासिल कर लिए और अंक तालिका में अपना खाता भी खोल लिया। बाकी तीन टीमों का खाता अभी खुलना बाकी है। इस बीच अब बात अगर दूसरे दिन की करें तो इस दिन भी तीन मैच होंगे। भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो जाएंगे, जो रात तक जारी रहेंगे। हालांकि भारतीय टीम दूसरे दिन मैदान पर नजर नहीं आएगी। पाकिस्तानी टीम भी इस दिन…
NIA Recruitment 2026 : देश की प्रमुख जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में काम करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों माना जाता है. अगर आप पहले से पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा बल में सेवा दे रहे हैं और जांच या इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है. NIA ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कुल 88 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और चयन डेप्युटेशन के आधार पर किया जाएगा.राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन…
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की नई रिलीज डेट सामने आई है। पहले ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट करीब 1 महीने पहले तय कर दी है। अब ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में ‘बाबू भइया’ यानी परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शुरू से ही बज बना हुआ है और इसमें तब्बू भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। आश्रम में फैला डर का माहौल: शिक्षिका ने भूत-प्रेत का साया होने का दावा…
अकलतरा : जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, अकलतरा बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे, तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। Gariyaband Voilence Update : दुतकैया में विवाद के बाद आगजनी, कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला।…
Gariyaband Voilence Update : गरियाबंद में जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को जिला प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद ने तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच का जिम्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम, विशाल महाराणा को सौंपा गया है। यह घटना 1 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकेरा (खपरी) में हुई थी, जब दो समुदायों के बीच उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के…
