Amit Shah visit Bastar: बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन…
Author: Adarsh Loktantra News
Liver Cancer Symptoms: आजकल हमारी डाइट में तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड की मात्रा तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही शारीरिक गतिविधि भी पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और हेपेटाइटिस जैसे इंफेक्शन के कारण लिवर कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. जब तक बीमारी गंभीर रूप लेती है, तब तक इसका पता चल पाता है. इसलिए जरूरी है कि लिवर कैंसर के संकेतों…
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर एक पोस्ट शेयर किया और गर्व जाहिर किया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करते हुए भारत देश को नंबर 1 वर्ल्ड कहा। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि कैसे भारत क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर…
NASA on Aliens: क्या हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या कहीं और भी जीवन फल-फूल रहा है यह सवाल दशकों से इंसानों की जिज्ञासा को जगाता रहा है. समय-समय पर एलियंस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सामने आती रहती हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. ऐसे में जानना दिलचस्प हो जाता है कि इस पूरे मुद्दे पर NASA के वैज्ञानिक क्या कहते हैं. CG Security Meeting: नवा रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, LWE के खात्मे पर आखिरी रणनीति, मार्च 2026 से पहले बड़ा एक्शन प्लान तैयार एलियंस पर NASA का आधिकारिक नजरिया NASA के…
भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल आज बंद कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए आज आखिरी मौका है. अगर आपने निर्धारित समय में आवेदन नहीं किया, तो इस बार अग्निवीर बनने का अवसर आपसे छूट जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत सिर्फ अनमैरिड उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. भारतीय वायु सेना ने इस भर्ती प्रक्रिया की सभी जानकारी अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी की है. इसमें चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा तारीखें और…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ का मौसम इस वक्त पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का अहसास जारी है. कई हिस्सों में आगामी दिनों में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की संभावना है. हालांकि 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है यानी रात के वक्त ठंडी हवा गायब हो सकती है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबिकापुर में 7.0…
Rashifal 9 February 2026: 9 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- CG Security Meeting: नवा रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, LWE के खात्मे पर आखिरी रणनीति, मार्च 2026 से पहले बड़ा एक्शन प्लान तैयार मेष राशि आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. आपकी सेहत में कोई समस्या नहीं होगी, और आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर सकेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा,…
CG Security Meeting: रायपुर में चल रही सुरक्षा समीक्षा बैठक की तस्वीरें सामने आई है, सीएम ने X पोस्ट में बताया, नवा रायपुर में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में LWE पर सुरक्षा समीक्षा बैठक जारी है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. दोपहर 12:45 बजे तक चलने वाली समीक्षा बैठक में नक्सलवाद खात्मे को लेकर मार्च 2026 की तय सीमा से पहले की यह आखिरी बड़ी बैठक है,…
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण में गड़बड़झाला! एक पद…
बिलासपुर : शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान एक महिला शिक्षिका की पदस्थापना से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। न्यायालय ने डीईओ को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले के अनुसार, चित्ररेखा तिवारी शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, तारबहार में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ थीं। शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत उनका स्थानांतरण शासकीय माध्यमिक शाला, गतौरा (मस्तूरी विकासखंड) कर दिया गया। मगर, उस विद्यालय में पहले से ही एक प्रधानपाठक पदस्थ था, जिसके कारण चित्ररेखा तिवारी को पुरानी जगह पर ही कार्य करना पड़ा। High BP…
