छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जबकि 12 से अधिक विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। इस दौरान धर्मांतरण विधेयक भी सदन में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। साथ ही धर्मांतरण से संबंधित विधेयक पर भी चर्चा चल रही है और संभव है कि इसे भी इस सत्र…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर के डिलमिली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई. इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार भी आ गई. कार और ट्रक पेड़ जा टकराया. इस हादसे में ट्रक सवार की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए. रायपुर श्मशान घाट में सनसनी: चिता से गायब मिला शव का सिर, अस्थि लेने पहुंचे परिजन रह गए सन्न कैटरिंग के काम से लौट रहे थे कार सवार जानकारी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में एक अंतिम संस्कार के बाद अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों को चिता स्थल पर शव का सिर नहीं मिला। इस रहस्यमयी घटनाक्रम के बाद परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का हाल ही में जरवाय श्मशान घाट में विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। परंपरा के…
RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई अंतर्गत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही संपन्न की जाएगी। CG Electricity Bill: अब नहीं चलेगी उधारी! 5 हजार से ज्यादा बकाया होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन स्कूल प्रोफाइल अपडेट और सीट सत्यापन प्रथम चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक निजी विद्यालयों द्वारा आरटीई…
CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जिले में स्मार्ट मीटरिंग को तेजी से लागू कर रही है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि करीब 35 प्रतिशत कनेक्शन अभी शेष हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी अप्रैल से सभी स्मार्ट मीटर कनेक्शनों को प्री-पेड प्रणाली में बदलने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर पहले ही राशि जमा करनी होगी। CG Police Accident News: ओडिशा झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, CG पुलिस के 5 जवानों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल…
CG Police Accident News: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। Naxal Surrender: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, इनामी माओवादी कमांडर देवजी ने किया सरेंडर हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस…
Naxal Surrender: नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी के सरेंडर करने की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी CCM संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, CG पुलिस की तरफ से भी देवजी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने KYC पर दी अहम जानकारी, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना बैंक खाता दरअसल, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। वर्तमान में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में KYC (Know Your Customer) से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन के दौर में सही और समय पर KYC अपडेट रखना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने बताया कि KYC अपडेट कराने के लिए हमेशा अपने बैंक की आधिकारिक शाखा, वेबसाइट या अधिकृत ऐप का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या OTP…
सैन फ्रांसिस्को। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी OpenAI अब हार्डवेयर सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 तक एआई आधारित स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट ग्लास जैसे डिवाइस लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि ये डिवाइस उन्नत जनरेटिव एआई तकनीक से लैस होंगे और यूजर्स को रियल-टाइम वॉयस असिस्टेंस, विजुअल इंटेलिजेंस और पर्सनलाइज्ड अनुभव प्रदान करेंगे। सूत्रों के अनुसार, ओपनएआई ऐसे हार्डवेयर इकोसिस्टम पर काम कर रही है जो उसके एआई मॉडल्स के साथ गहराई से एकीकृत हो। स्मार्ट स्पीकर घरेलू उपयोग के लिए उन्नत संवाद क्षमता और ऑटोमेशन फीचर्स…
इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने अफगानिस्तान की सीमा के भीतर सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई हालिया आतंकी हमलों के जवाब में की गई, जिनके लिए TTP को जिम्मेदार ठहराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले सीमावर्ती इलाकों में किए गए, जहां TTP के ठिकाने होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली थी। पाकिस्तान का कहना है कि यह ऑपरेशन सटीक जानकारी के आधार पर किया गया और इसका उद्देश्य केवल आतंकी ढांचे को नुकसान पहुंचाना था। हालांकि, हमले के बाद क्षेत्र…
