गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जिले की दो महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 5 करोड़ 67 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से नागझर व्यपवर्तन और फुलझर जलाशय परियोजनाओं के सुधार व जीर्णोद्धार कार्य किए जाएंगे। विकासखंड छुरा अंतर्गत नागझर व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्यों की मरम्मत, मुख्य नहरों के रिमॉडलिंग और सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद 61 हेक्टेयर की रूपांकित सिंचाई क्षमता के मुकाबले वर्तमान में 46 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी और पूरे निर्धारित क्षेत्र…
Author: Adarsh Loktantra News
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में एक मकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी उदयराम पटैल ने दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और 26 फरवरी को अपने परिवार के साथ बिलासपुर गया था। जब 28 फरवरी की रात लगभग…
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसकी जापान स्थित सहयोगी कंपनी मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी लिमिटेड (MAM) फिस्कल ईयर 2027 की पहली छमाही तक फार्म मशीनरी बिज़नेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि स्पेयर पार्ट्स और वारंटी सपोर्ट ग्राहकों के लिए जारी रहेगा। MAM के बोर्ड ने 2 मार्च, 2026 को एग्रीकल्चरल मशीनरी व्यवसाय से हटने को मंजूरी दी। लगातार घाटे और लंबे समय तक वायबिलिटी व फाइनेंशियल सस्टेनेबिलिटी के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया। FY2025 में MAM का रेवेन्यू 2,094.17 करोड़ रुपये था, जबकि…
कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सक्रिय लुटेरा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। कार्रवाई में एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगदी, लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरोह खुद को ‘छल्ला गैंग’ के नाम से पहचानता था और सभी आरोपी स्थानीय निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई महीनों से सुनसान मार्गों पर राहगीरों और व्यापारियों को निशाना बना रहा था। वारदात के दौरान विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने की…
सूरजपुर। प्रतापपुर क्षेत्र के लिए 2 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ग्राम धोन्धा में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास का भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंत्रोच्चार के साथ 889.53 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कृषि महाविद्यालय भवन तथा 602.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने की। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि यह परियोजना केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के कृषि भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया…
दंतेवाड़ा जिले से आत्महत्या की घटना सामने आई है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। CG News – पर्यावरण नियम तोड़ने पर सख्ती, छत्तीसगढ़ में 15 उद्योग बंद, 9.22 लाख जुर्माना जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे जब कुछ छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के पास बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन…
रायपुर : पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करने वाले उद्योगों पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्त रुख अपनाया है। 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किए गए नियमित और आकस्मिक निरीक्षणों में गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 15 उद्योगों के उत्पादन पर रोक लगाते हुए उनका विद्युत विच्छेदन किया गया है। ग्राम चरौदा, रायपुर स्थित स्पंज आयरन इकाई मेसर्स पुष्प स्टील्स एंड माइनिंग प्रा. लिमिटेड (पूर्व नाम- इंडियन स्टील एंड पॉवर प्रा. लिमिटेड) में वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31(क) के तहत उत्पादन बंद करने और…
दुर्ग : बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। दरअसल एक मार्च 2026 की रात्रि जामुल की एक गली में एक कुत्ते को मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। 20 करोड़ का पोस्ट ऑफिस घोटाला, विजिलेंस जांच तेज इस मामले की शिकायत प्रार्थी मदन साहू ने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे ने कुत्ते…
रायपुर। रायपुर में सामने आए पोस्ट ऑफिस बचत घोटाले ने हजारों निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय उपडाकघर से जुड़े इस मामले में 20 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है। विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घोटाले की अवधि के दौरान उपडाकघर, अधीक्षक कार्यालय और सीपीएमजी कार्यालय में पदस्थ रहे दो दर्जन से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश…
रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार राज्य की प्रगति और मजबूत होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की तथा अस्पताल की नई इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष मना रहा है। स्थापना के समय प्रदेश में केवल एक…
