Chhattisgarh News : देश में लाल आतंक के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च में अब महीनेभर से भी कम समय बचा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अब अपनी रणनीति को और तेज करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. इसी कड़ी में सोमवार को दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में बस्तर संभाग स्तर की एक अहम और हाई लेवल बैठक आयोजित की गई. बैठक लेने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम पहु्ंचे थे, जिसमें नक्सल ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी सुंदरराज…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब मामले में बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट…
बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत मस्तुरी और हिर्री थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मस्तुरी थाना क्षेत्र में ग्राम सरगवा, कर्रा और भोथीडीह में छापेमारी की गई। ग्राम सरगवा निवासी विद्या प्रकाश मनहर के पास से 5 लीटर 760 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 3200 रुपये) जब्त की गई। ग्राम कर्रा में मनहरण…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बमबारी की घटनाओं के बीच वैश्विक कच्चे तेल बाजार में हलचल तेज हो गई है। वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 504 रुपये उछलकर 6,596 रुपये प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। फारस की खाड़ी के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों की खबरों ने आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भारत के कच्चे तेल आयात का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से आता है। इसमें इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत का तेल शामिल है। ऐसे में क्षेत्रीय तनाव का सीधा…
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के एक सरकारी क्वार्टर में रविवार को कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो शहर के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन परिसर में रह रही थी और मोगरा थाना में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की भांजी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस और सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को…
मुंबई। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत हो गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था। कैड में यह वृद्धि मुख्य रूप से वस्तु व्यापार घाटे के बढ़ने के कारण दर्ज की गई। आरबीआई के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 93.6 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 79.3 अरब…
कोरबा। जिले के उपार्जन केंद्रों से धान उठाव के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी उठाव कार्य पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में विभिन्न केंद्रों में 3 लाख 92 हजार क्विंटल धान जाम पड़ा है, जिससे भंडारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मिलर्स की आपात बैठक लेकर उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा पर्याप्त समय और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं, इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा न होना लापरवाही…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश में पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में…
Horoscope 3 March 2026: आज 03 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. सूर्योदय कालीन मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुन रहेगा. आज सूर्योदय कालीन मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुन रहेगा. वहीं ग्रहों की बात करें तो सूर्योदय कालीन सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में है. चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और सिंह राशि में ही चंद्र ग्रहण लगेगा. देव गुरु मिथुन राशि में है. शुक्र और शनि मीन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में रहेंगे. आइए जानते हैं, इन ग्रहों…
रंगों के पर्व होली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि आप सभी को होली की ढेरों बधाई। यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करे तथा देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ बनाए, यही उनकी कामना है। पूरे देश में होली को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग रंग, गुलाल व मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं। त्योहार के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा के…
